1. बार-बार साबुन एवं पानी से हाथ धोये जायें अथवा एल्कोहल युक्त सेनेटाईजर से हाथ साफ किये जायें।
2. घरेलू समान जैसे खाने के बर्तन, उपयोग किये कपड़े एवं चादरें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा ना किया जाये तथा स्वयं धोये जायें।
3. हमेशा सर्जिकल मास्क लगाया जाये तथा हर 6 से 8 घण्टे बाद मास्क बदल कर बन्द ढक्कन वाले कूडेदान में निष्पादन किया जाये। डिस्पोजेबल मास्क का पुन: उपयोग ना करें।
4. कपडे़ के मास्क को उपयोग करने के बाद स्वयं अच्छी तरह से साबुन से धोकर धूप में सुखाकर एवं प्रेस करने के बाद ही पुन: उपयोग में लायें।
5. स्वयं के शरीर का तापमान नियमित अन्तराल पर जांचा जाये।
6. अगर खांसी, बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरन्त अपने जिले में कोविद-19 कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 104, 181 पर सम्पर्क करें।
7. होम क्वारेंटाईन के दौरान खुद को रचनात्मक गतिविधियों जैसे व्यायाम तथा योग आदि में व्यस्त रखें। नियमित रूप से पौष्टिक आहार एवं पानी का सेवन किया जाये।