होम क्वारेंटाईन में रह रहे व्यक्ति के परिवारजनों द्वारा निम्नलिखित सावधानियाँ बरती जायें:-

1. होम क्वारेटाईन में रह रहे व्यक्ति की देखभाल परिवार के किसी एक निश्चित व्यक्ति द्वारा ही की जाये।


2. होम क्वारेंटाईन में रह रहे व्यक्ति द्वारा उपयोग किये कपडे़ ना झटके जायें तथा शारीरिक सम्पर्क में ना आया जाये।


3. संक्रमित सतह तथा कपड़ों को छूते समय डिस्पोजेबल दस्तानों का उपयोग किया जाये।


4. मेहमानों अथवा बाहरी व्यक्तियों को आने-जाने ना दिया जाये।


5. होम क्वारेंटाईन में रह रहे व्यक्ति में कोविद-19 के लक्षण पाये जाने पर उसके सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों को 14 दिन के लिये होम क्वारेंटाईन किया जाये तथा पुन: अतिरिक्त 14 दिन के लिये होम क्वारेंटाईन किया जाये अथवा जब तक कि ऐसे व्यक्तियों की लैब रिपोर्ट नेगेटिव ना जा जाये।


6. वातावरण की स्वाच्छता सुनिश्चित करने हेतु होम क्वारेटाईन में रह रहे व्यक्ति द्वारा छूई गई सतहों को 1 प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईट या साबुन के घोल से बार-बार साफ किया जाये।